आज़मगढ़।
मार्टीनगंज /आजमगढ़ तहसील मुख्यालय पर सरकार द्वारा कंबल वितरण प्रोग्राम के तहत उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं की उपस्थिति में 500 से अधिक गरीबों को कंबल वितरण किया गया कंबल वितरण में आए हुए गरीब अव्यवस्था के शिकार से जूझते रहे और इसी अव्यवस्था के बीच कम्बल वितरण किया गया ।
सरकार द्वारा यह निर्देश जारी किया गया कि कोई भी गरीब निराश्रित ठंड से परेशान ना हो और ठण्ड उसकी मृत्यु हो सके इस को देखते हुए उपजिलाधिकारी इंद्रभान तिवारी द्वारा तहसील क्षेत्र के प्रत्येक गांव के गरीबों को चिन्हित कराकर के लेखपालोंं के माध्यम से उनको बुलावा करा कर के तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को कंबल वितरण का प्रोग्राम निर्धारित किया गया सूचना पर प्रत्येक गांव के गरीब निराश्रित सुबह से ही आना शुरू हो गए लेकिन ठंड के चलते अलाव की व्यवस्था ना होने के कारण कपकपी में कंबल वितरण का इंतजार करते रहे लगभग 2:00 बजे करीब भाजपा नेता पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के आगमन के पश्चात कंबल वितरण व्यवस्था शुरू की गई और यह व्यवस्था अव्यवस्था शिकार होते हुए बची और किसी तरह आए हुए गरीबों को कंबल वितरण किया गया जहां जो गरीब कंबल पाकर खुश हो रहा था वही ऐसे भी गरीब थे जो दूर दराज से आए थे लेकिन उनको कंबल नहीं मिल सका इस संबंध में उप जिलाधिकारी इन्द्रभान तिवारी कहना है कि लेखपालों के माध्यम से गरीबों को चिन्हित करा कर के वितरण व्यवस्था की गई थी अगर कोई बचा है तो उसको भी चिन्हित कर कम्बल प्रदान किया जाएगा इस अवसर पर तहसीलदार मनीष कुमार नायब तहसीलदार अरुण कुमार यादव भाजपा नेता जयप्रकाश जयसवाल बजरंग बहादुर सिंह बाबूराम बिंद विनीत जायसवाल अभिषेक यादव कुंदन राय दिनेश सिंह इन्द्रपतिसिंह नरेंद्र प्रताप सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
लालगंज में भी हुआ कम्बल वितरण।
लालगंज आजमगढ़ स्थानीय तहसील परिसर स्थित लेखपाल संघ भवन में शनिवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुए उपजिलाधिकारी लालगंज अभय कुमार मिश्र एवं भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह की उपस्थिति में क्षेत्र के मुनव्वर जितेंद्र बदामी रुखसाना अशरफी फूलमती दुर्गावती सहित तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव से आए लगभग 500 गरीबों को कंबल वितरित किया गया कंबल वितरण के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि गरीबों को इस ठंड में गर्म कपड़े कंबल आदि देना पुण्य के समान है इसके अलावा उन्होंने आने वाले समय में और गरीबों को सूची बनवा कर कंबल वितरित कराने का वादा किया इस अवसर पर एसडीएम लालगंज अभय कुमार मिश्र पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह तहसीलदार लालगंज कृष्णा नंद तिवारी नायब तहसीलदार प्रिन्यका जयसवाल पप्पू राय चंदॆशर राय धुव्र सिंह सुखदेव उर्फ श्री सिंह अजय जायसवाल शिवसागर सेठ पुर्व प्रधान योगेश जे पी सिंह सहित लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- अंजनी राय
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़