आज़मगढ़।
लालगंज आजमगढ़ देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चकबधवा गांव निवासी फौजदार चौहान पुत्र शिव सागर चौहान के घर में बीती रात चोरों ने छत के रास्ते से अंदर घुस कर घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर बीस हजार नगदी व सोने का झुमका चार पायल एक मंगलसूत्र वह कपड़े सहित कुल एक लाख रुपए कीमत की सामान लेकर चंपत हो गए उसी घर के बगल में निवास करने वाले अर्जुन चौहान पुत्र राजेंद्र चौहान के घर में भी चोरों ने घुसकर घर में रखा साठ हजार नगदी एक सोने की अंगूठी एक पायल एक करधनी व अन्य जेवरात व कपड़े उठा ले गए सुबह जानकारी होने पर दोनों पीड़ित पक्ष द्वारा देवगांव कोतवाली जाकर अज्ञात के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई।
रिपोर्ट- अंजनी राय
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़