Breaking News

टाइम टेबल बनाकर छात्र करें बोर्ड परीक्षा की तैयारी, सफलता जरूर चूमेगी कदम : अतुल राय

आज़मगढ़।

सगड़ी।

 बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों के लिए ठंडी की छुट्टियां तैयारी के लिए मुुफीद साबित हो सकती हैं बशर्तें वे इन छुट्टियों को जाया न जाने दें, क्योकि विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है। उक्त बातें अतुल कुमार राय शिक्षक एवं काउंसलर जवाहर नवोदय विद्यालय ने मिश्रा क्लासेस में बच्चों को परीक्षा की तैयारी के विषय पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ता के रूप में श्री राय ने बताया कि स्कूलों में कोर्सेस पूरे हो चुकें हैं प्री-बोर्ड भी दस्तक दे रहा है ऐसे में वे इन छुट्टियों का लाभ लेते हुए पूरे कोर्स का रीविजन कर सकते हैं। बोर्ड की परीक्षा (यूपी बोर्ड/ सीबीएसई/ आईसएसीई) शुरू होने में अब ज्यादा दिन नही है। ऐसे में परिक्षार्थियों को और भी सतर्क रहने की जरूरत है। जो भी समय मिलेे उसे सुनियोजित तरीके से पढ़ाई में लगाना ही विद्यार्थियों के लिए उचित होगा। बोर्ड के परीक्षा के लिए तैयारी काफी महत्वपूर्ण होती है। इसके लिए विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले ही खुद को तैयार करने की जरूरत होती है। श्री राय ने बताया कि परीक्षा शुरू होने में ज्यादा दिन शेष नहीं है और इन्हे सजग होकर ज्यादातर वक्त पढ़ाई में देना ही बेहतर होगा। परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को एक टाइम टेबल तैयार कर लेना चाहिए जिसमें वे रोज के रूटीन वर्क को भी शामिल करें। उसमें यह तय करें कि वह कितने घंटे किस विषय की पढ़ाई करेंगे। साथ ही इस टाइम टेबल में अपने खेलने व मनोरंजन का भी वक्त निर्धारित करें क्योकि दिमाग को एक ही दिशा में लगातार रखना भी उचित नही है। कहा गया है कि ’चेंज आफ वर्क इज रेस्ट आफ माइन्ड’।

टाइम टेबल पर पूरी तरह सख्ती से अमल करते हुए परीक्षा की तैयारी में जुट जाये। इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी में परीक्षार्थियों को काफी राहत मिलेगी। ध्यान इस बात का भी दें कि जो विषय पूरे न हुए हों या आप जिसमें अपने को पिछड़ा महसूस करते हों उस पर थोड़ा ज्यादा समय देते हुए सभी विषयों पर समय का सामंजस्य बनायें ताकि परीक्षा के समय हड़बड़ाहट की स्थिति उत्पन्न न हो। इस तरह से बोर्ड परीक्षा की सुनियोजित एवं बेहतर तैयारी की जा सकती है। इसके लिए बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों के साथ अभिभावकों को भी यह ध्यान देना होगा कि अपने बनाये टाइम टेबल को सुचारू रूप से अमल करें। बनाए गये टाइम टेबल को छात्र अपने कमरे में या स्टडी टेबल पर चस्पा कर के रखें जिससे जब-जब नजर इस पर पडे़गी परीक्षा की तैयारी का एहसास अपने आप होता रहेगा।

रिपोर्ट- नवीन राय

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                 समाचार इंडिया लाइव
                      ब्यूरो आज़मगढ़

और नया पुराने