आज़मगढ़।
लालगंज।
लालगंज आजमगढ़ स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवगाॅव बाजार में कड़ाके की ठंड को देखते हुए व्यापारियों एवं क्षेत्र के लोगों ने कस्बा देवगांव के कुल 10 स्थानों पर अलाव जलाने की स्थानीय तहसील प्रशासन से मांग की बच्चों की विगत 1 सप्ताह से कोहरे और ठंड की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है लोग सड़कों पर किसी तरह से आवागमन कर रहे हैं जबकि कस्बा देवगांव में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के अलावा यूनियन बैंक इलाहाबाद बैंक के साथ-साथ कस्बा में लगभग आधा दर्जन ऐसे स्थल हैं जहां प्रायः लोग रुक करके अपने गंतव्य तक जाने के लिए वाहनों का इंतजार करते हैं परंतु देवगाव मेहनाजपुर तिराहा और देवगाव नहर के अलाव कहीं भी नहीं जल रहा है अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं की गई है कस्बा निवासी मोहन मोदनवाल गोरख मोदनवाल यासिर अहमद शमशाद अंसारी विजय चौरसिया सफीक नेता प्रभाकर राय सोनू जायसवाल काजू यादव विद्युत चौरसिया सहित लोगों ने और स्थानों पर अलाव जलाने की अभिलंब मांग की।
रिपोर्ट- अंजनी राय
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़