आज़मगढ़।
लालगंज।
लालगंज आजमगढ़ एक तरफ प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक भूमि रास्ता तालाब भीटा आदि से आए दिन टीम गठित कर मौके पर जाकर पुलिस बल की सहायता से अतिक्रमण हटवाने की बात कहीं जा रही है दूसरी तरफ स्थानीय लालगंज तहसील के तमाम ऐसे गांव भी देखने को मिलेंगे जहां आज भी मौके पर अतिक्रमण पड़ा हुआ है।
जानकारी के अनुसार लालगंज तहसील क्षेत्र के मेहरो खुर्द निवासी सत्य प्रकाश राय पुत्र जय गोविंद राय ने गांव स्थित आराजी नंबर 201 जो खतौनी में रास्ते के नाम से खतौनी मे दर्ज है जिसे खाली कराने के लिए दिनांक 15-11-2016 के अलावा 20-12-2016 और 2 /1 2017 को तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर रास्ते से अतिक्रमण हटवाने के लिए बार-बार तहसील प्रशासन को अवगत कराया इसके अलावा दिनांक 3 दिसंबर 2016 को थाना दिवस देवगांव कोतवाली पर भी पीड़ित द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया इतना ही नहीं अंत में थक हार कर डीएम को दिनांक 14-6-2017 को को भी अपने सारे कागजात सहित अवगत कराया परंतु परिणाम वही ढाक के तीन पात वहीं दूसरी तरफ लेखपाल की आख्या रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो लेखपाल द्वारा तहसील दिवस थाना दिवस एवं जिलाधिकारी के प्रार्थना पत्रों पर अपनी तरफ से गांव के कुछ दबंग लोगों को चिन्हित करते हुए उनके ऊपर FIR कराते हुए अपनी तरफ से कोरम पूरा कर लिया गया है।
रिपोर्ट- अंजनी राय
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़