Breaking News

लेखपालों की हुई आपात बैठक, दस सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन।

आज़मगढ़।

लालगंज।

आजमगढ़ : लालगंज स्थानीय तहसील परिसर स्थित लेखपाल संघ भवन में संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में लेखपालों की एक आपात बैठक हुई, बैठक में जनपद अलीगढ़ आगरा चंदौली आदि में कार्यरत लेखपालों की हत्याओं की घटनाओं की घोर निंदा की गई, तीनों जनपदों में हत्या की घटनाओं की शीघ्र जांच कराते हुए, हत्यारों को सजा दिलाने की मांग तथा सार्वजनिक सरकारी ग्राम समाज की भूमि पर पुरानी आबादी के रूप में कब्जों का चिन्हांकन, तहसील में गठित टीम द्वारा कराए जाने के अलावा सार्वजनिक एवं सरकारी ग्राम समाज की भूमि पर पुरानी आबादी के रूप में कब्जे के नियमितीकरण पर विचार करने, तहसील दिवस एवं थाना दिवस पर आए हुए प्रार्थना पत्रों के साथ प्रभारी अधिकारी एवं पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटवाने जाने सहित 10 सूत्रीय मांगपत्र उप जिला अधिकारी लालगंज अभय कुमार मिश्र को, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन लेखपालों द्वारा सौंपा गया। इस दौरान अशोक कुमार यादव, कैलाश सिंह, हरि श्याम निषाद, सौरभ चौधरी, रामधनी शर्मा, अशोक कुमार सिंह, सौरभ कुमार उपाध्याय, सुधीर गुप्ता, पंकज, संतोष सिंह, प्रेम, राजेश मौर्या सहित सैकड़ों लेखपाल उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- अंजनी राय
   
www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive

                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़
                

और नया पुराने