Breaking News

लूट की नीयत से आए बदमाश गुत्थमगुत्था के बाद फायर करते हुए फरार।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

छिनैती का प्रयास विफल, अपराधी फरार मुकदमा दर्ज।

जीयनपुर थाना क्षेत्र के ईसरहा भरौली बाजार में स्थित मेडिकल स्टोर संचालक के ऊपर लुट की नियत से आये बदमाश गुत्थमगुत्था के उपरांत फायर करते हुए बदमाश फरार हो गए।
विदित हो ईसराहा भरौली में रमाकांत चौहान पुत्र हरिश्चंद्र सिंह चौहान मुल निवासी गंगवा बारी पोस्ट हमीदपुर थाना घोसी की मेडिकल स्टोर की दुकान है, जिस पर दो अज्ञात व्यक्ति मुंह बांधे हुए दवा लेने आये, और पेट दर्द की दवा लेकर 9:00 बजे चले गए 20 मिनट बाद दुबारा उसी दुकान पर आकर सटर खुलवाए उसके उपरांत  स्टोर संचालक के सीने पर पिस्टल रखकर लैपटॉप व दुकान में लूट की नियत से चाभी छिनने लगे इस बीच उन्होंने रमाकांत चौहान पर एक फायर भी किया किंतु रमाकांत चौहान बाल बाल बच गया व जान पर खेलकर बदमाशों से भिड़ गया, जिस में पिस्टल नीचे गिर गई व गुत्थमगुत्था में पास ही में बैठे हुए मकरध्वज पुत्र फौजदार निवासी भरौली भी भिड़ गए देर होता देख दोनों बदमाशों का साथी बाइक से आया और पिस्टल लहराते हुए उनको बाइक पर सवार हो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। रमाकांत चौहान द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दी गई, जीयनपुर कोतवाल मुनीष चौहान ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया, तथा बदमाशों की एक पिस्टल और दो फायर किया हुआ खोंखा कब्जे में लिया, रमाकांत चौहान से तहरीर मिलने के उपरांत तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 11 /18 के अंतर्गत धारा 393 307 323 506 आईपीसी व अपराध संख्या 12 / 18 आर्म्स एक्ट 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में लगी हुई है।

रिपोर्ट- वीर सिंह

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़।

और नया पुराने