Breaking News

सगड़ी विधायक ने किया जनसम्पर्क, छतिग्रस्त पुल का किया निरीक्षण।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

महुला गढवाल बांध के बेलहिया ढाले पर स्थित है क्षतिग्रस्त पुल।

पूर्व मंत्री स्व० रामप्यारे सिंह के प्रयास पर 44 लाख की लागत से 2004 में बना था पुल।

पुल टूटने से किसानों को हो रही परेशानी, 15 से 20 गावँ प्रभावित।

लोक निर्माण मंत्री से करूँगी बात, समस्या का होगा निस्तारण: बन्दना सिंह (विधायक)

सगड़ी। सगड़ी विधायक बन्दना सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर लोंगो से मुलाकात की और समस्याओं को सुना तथा निस्तारण का आश्वासन दिया, इस दौरान विधायक ने अपने ससुर पूर्व मंत्री स्व० रामप्यारे सिंह द्वारा निर्माण कराए गए पुल का भी निरीक्षण किया।
बतादें पूर्व मंत्री स्व० रामप्यारे सिंह द्वारा देवारावासियों के लिए महुला गढ़वल बांध के बेलहिया ढाले पर स्थित 44 लाख की लागत से सन 2004 में बने पुल के क्षतिग्रस्त ग्रस्त हो जाने से 15 से 20 गांवों का आवागमन बाधित हो गया है, इस दौरान किसानों को 20 किलोमीटर ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है, वर्तमान में किसानों की बड़ी समस्या गन्ने की है जिसको मिल तक ले जाने के लिए दिक्कत हो रही है, प्रशासन को इस समस्या से ग्रामीणों ने अवगत भी कराया पर कोई इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे वहाँ के किसानों में रोष व्याप्त है।
मौके पर पहुंची विधायक ने जानकारी ली और कहा कि- मैं इस सम्बंध में जिलाधिकारी एवं लोकनिर्माण मंत्री से बात कर समस्या के निस्तारण का प्रयास करूँगी, ताकि देवारा वासियों को मुसीबतों का सामना न करना पड़े।
दौरे में उनके साथ प्रमुख रूप से नागेन्द्र यादव(विधायक प्रतिनिधि), अरुण सिंह मंटू, केशव सिंह, राजमन यादव प्रधान, रामप्रसाद पटेल, हरिराम, रमेश यादव, उपेंद्र सिंह, रिजवान अहमद आदि लोग साथ रहे।

रिपोर्ट- वीर सिंह

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़।

और नया पुराने