(आज़मगढ़)
कवरेज डेस्क: बरदह थाना क्षेत्र के चौकी यूनियन बैंक मैनेजर के आये दिन ग्राहकों के साथ दुर्ब्यवहार से लोगो मे आक्रोश बढ़ता ही जा रहा हैं। सोमवार के दिन साढ़े तीन बजे चौकी गांव निवासी प्रवीण गुप्ता 25 पुत्र कपिलदेव गुप्ता यूनियन बैंक में गया था अपने खाता संख्या को आधार कार्ड से लिंक करवाने और जाकर मैनेजर को अपना आधार कार्ड व फ़ोटो दिया इसी बात को लेकर मैनेजर गुस्सा हो गया और बोला कि आज नही खाली हैं कल आओ प्रवीण गुप्ता विरोध किया कि मैनेजर साहब आप रोज रोज दौड़ा रहे हैं आने पर आज कल करते हैं नही आज कर दीजिए इसी बात को लेकर मैनेजर गुस्सा होकर गाली गुप्ता देने लगा और एक पैर उसके पेट मे मार दिया और वह वही गिर गया इसके बाद एक मुक्का उसके सर पर मारा जिससे उसका सर फट गया फ़ोटो भी फाड् दिया जब बाहर जाने लगा तो मैनेजर भी पीछे से आकर सीढियो से धक्का दे दिया जिससे प्रवीण नीचे गिर गया और उसके पैर में चोट आ गई जब यह जानकारी चौकी गांव के लोगो को हुई तो सभी लोग आकर बैक मैनेजर के खिलाफ आक्रोश ब्यक्त किया और ट्रांसफर होने के लिये उच्चाधिकारियों से अपील किया और कहा कि अगर यह बैंक मैनेजर यहां से जल्द से जल्द नही गया तो हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे क्योकि यह मैनेजर बहुँत ही बतमीजी करता हैं ग्राहकों के साथ आये दिन अभद्रता करता रहता हैं इस अवसर पर सैकड़ो लोग मौजूद थे बरदह थाने में मैनेजर के खिलाफ तहरीर दिया गया हैं।
रिपोर्ट: वीर सिंह