Breaking News

धूं धूं कर जला ट्रांसफार्मर, विद्युत आपूर्ति बाधित।

आज़मगढ़।


घंटों जलता रहा ट्रांसफार्मर, आधी बाजार की विद्युत आपूर्ति ठप।

 सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के पास लगा 65 केवी का लगा ट्रांसफार्मर सोमवार को दोपहर में धू-धू कर जल गया। ट्रांसफार्मर का तेल जितना जमीन पर गिरता था इतनी लपटें उठती थी । एक घंटे तक जलता रहा ट्रांसफार्मर । अगल बगल के दुकानदार भाग खड़े हुए वहीं पर बाजार में अफरा तफरी मच गई साथ ही लोगों में जीयनपुर कोतवाली को सूचना दी जब तक जीयनपुर कोतवाली की पुलिस पहुंचती तब तक ट्रांसफार्मर लगी आग बुझ चुकी थी। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली। संयोग अच्छा था कि धमाका नहीं हुआ नहीं तो बड़ी दुर्घटना को रोका नहीं जा सकता था। ट्रांसफार्मर जलने से श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी सहित मालटारी बाजार के पूर्वी क्षेत्र वही दुर्गा नगर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई ।जिसके चलते दर्जनों दुकानों और घरों में आपूर्ति बाधित होने से अंधेरा फैला हुआ है वही छोटे उद्योग धंदे भी बंद हो गए हैं। इस उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। वही क्षेत्र के प्रधान मुकेश राय सुभाष यादव खेदन सुभाष जायसवाल रामप्यारे विश्वकर्मा आदि लोगों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

रिपोर्ट: वीर सिंह

और नया पुराने