Breaking News

गश्त के दौरान पुलिस को मिली कामयाबी।

मऊ।


मऊ।

कवरेज डेस्क: थाना हलधरपुर क्षेत्र के रतनपुरा चौकी प्रभारी सच्चिदानंद यादव अपने हमराहियों के साथ सुबह  गश्त के दौरान कोनिहया ग्राम पंचायत मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति ठैचा के  तरफ से आते हुए दिखाई दिया, संदेह होने पर पुलिस ने गाड़ी रोकने के लिए कहा पुलिस देखते ही वह व्यक्ति बंधे के नीचे कूदकर भागने लगा जिसको दौड़ाकर पुलिस ने धर दबोचा, तलाशी लेने पर 1 किलो 15 ग्राम गांजा बरामद हुआ,कड़ाई से पूछताछ करने के उसने अपना नाम राजेश कुमार पांडे पुत्र शिवानंद पांडे निवासी पीपरसाथ थाना हलधरपुर जनपद मऊ बताया । जिसे पकड़कर 8/20 एन डी पी एस एक्ट के तहत मेडिकल मुआयना कराने के बाद आज जेल भेज दिया गया।

वही दूसरी सफलता उस वक्त हाथ लगी जब पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 जानकारी के अनुसार रतनपुरा चौकी प्रभारी सच्चिदानंद यादव अपने हमराहीयो के साथ मुखबिर के सूचना पर अपमिश्रण, मिलावटी सराब 40 लिटर व उसमे प्रयुक्त होने वाली सामग्री के साथ गिरफ्तार कर 272/273 60 एक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर  मेडिकल कराने के बाद जेल भेज  दिया ।जिसका पूछताछ के दौरान नाम पंचम ऊमराव पुत्र मंगरू ऊमराव निवासी  झारखंड पता चला है।इस सफलता मे चौकी प्रभारी सच्चिदानंद, कांस्टेबल अमीत यादव, कांस्टेबल बद्री प्रसाद, कांस्टेबल  विनोद यादव रहे।

रिपोर्टर - ए.के.ह्यूमन 

और नया पुराने