Breaking News

इन्डिया मार्का के पानी के निकास को लेकर  दो पक्षों में मारपीट


मऊ

मऊ।रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार के दिन सुबह 9:00 बजे पानी के निकास को लेकर  दो पक्षों में जमकर लाठी डण्डे व ईट चलने से 5 लोग घायल हो गए। आप को बता दे कि उमती ग्राम सभा के गोपालपुर मौजे में इन्डिया मार्का हैन्डपम्प के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डण्डे व ईट चलने से 5 लोग घायल हो गए  जिसमें एक पक्ष से बेचन पुत्र लछिराम उम्र 16 वर्ष व केसरी देवी उम्र 45 वर्ष, रामअवध गम्भीर रूप से घायल हो गए दूसरे पक्ष से राम प्रवेश पुत्र बिहारी   राम उम्र 45 वर्ष व राजेश पुत्र रामकृत घायल हो गए। 100 नंबर डायल करने पर दोनों पक्ष थाने पहुँचे और पुलिस की देखभाल में दोनों पक्षों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर पर ईलाज कराया गया और डाक्टरी मुवायने के बाद  दोनों पक्षों पर धारा  323 व 504  में रानीपुर थाना के द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।

रिपोर्टर - ए.के.ह्यूमन 


और नया पुराने