Breaking News

चोरों ने किया हजारों के माल पर हाथ साफ।

मऊ।

घोसी /मऊ: घोसी कोतवाली क्षेत्र के हवा का पूरा अमिला निवासी जवाहरलाल यादव पुत्र स्वर्गीय कोदई यादव ने घोसी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि 10 जून की रात्रि में अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुस कर मूल्यवान आभूषण एवं पचास हजार रुपये नकदी चुरा ले गये ।इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने जवाहरलाल यादव की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध धारा 380 आई पी सी के तहत मुकदमा दर्ज कर क़ानूनी कार्यवाही कर रही है।

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज।

घोसी/मऊ: स्थानीय कोतवाली के नदवासराय पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कर डेराघाट अपने ननिहाल में रह रहे रूदल पुत्र चन्द्रिका ने 17 जून की रात्रि में लेकर चला गया ।इस संबंध में पीड़िता की तहरीर पर धारा 363,366 एवं 17/18पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर क़ानूनी कार्यवाही कर रही है।

 रिर्पोट: विपिन दुबे 

    ब्यूरो चीफ

और नया पुराने