मऊ।
कवरेज डेस्क: थाना क्षेत्र हलधरपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोनिहया निवासी सुभाष यादव पुत्र रामबदन यादव ने बताया कि रेयाजुददीन अहमद (डाक्टर )निवासी सेहबरपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ ने सुभाष से विदेश भेजने के नाम पर नब्बे हजार रुपये लिए थे, दलाल ने पीड़ित को को मलेशिया के लिए टूरिस्ट बीजा पर फ्लाइट के समय बीजा देकर भेज दिया, पर वहां जिस काम से उसे भेजा गया वह काम नही मिला, किसी तरह पीड़ित घर से पैसे मांगकर पुनः वहा से घर आया ।दिसंबर 2017 से आज कल करते हुए आज तक पैसा नही दिया । इस सम्बंध में 16-6-018 को चौकी पर पीड़ित ने तहरीर दी, पर कोई कार्यवाही पुलिस की तरफ से नही हुई, दूसरे दिन पीड़ित दलाल के पास गया तो उसके पैसा देने से मना कर दिया। हुआ वही 100 नंबर पुलिस गई लेकिन लेनदेन कर ना थाना हलधरपुर न ही चौकी रतनपुरा, बल्कि कही बीच मे ही छोड़कर अपना रजिस्टर अपडेट कर ली।फिलहाल पुनः चौकी पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई, और दलाल को चौकी पर लाया ।लेकिन वहाँ एक 100 नंबर पुलिस के साहब आए और दलाल से हाथ मिलाया और बीना किसी कार्यवाही के दलाल को छोड दिया गया।
रिपोर्ट: ए के यादव ह्यूमन