Breaking News

अवैध शराब कारोबारियो का पुलिस ने किया भन्डाफोड, अपर पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा।

मऊ।


कवरेज डेस्क: रानीपुर थाना अन्तर्गत रानीपुर पुलिस को मुखवीर की सूचना पर 19 जून को एक बडी सफलता मिली आप  को बता दे कि पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी मु0बाद आलोक कुमार जयसवाल के द्वारा चलाये गये अबोध शराब तस्करी के तहत SO रानीपुर संजय कुमार सरोज मय हमराहीगण, उ0नि0 जितेन्द्र वर्मा चौकी प्रभारी खुरहट मयहराही व स्वाट टीम द्वितीय मऊ मुखबिर की निसान देही  पर 18 जून की रात्री छापामारी कर एक बडी सफलता हासिल की ।

 मिरवापार दौलसेपुर थाना रानीपुर मऊ निवासी  विनोद यादव व संजय यादव काफी दिनों से अबोध शराब तस्करी का कारोबार कर रहे हैं। मुखबिर ने बताया कि 18 जून को अवैध शराब टैक्टर में लादकर सप्लाई के लिए कुछ देर में जाने वाले हैं। इस सूचना पर विश्वास कर मिरवापार दौलसेपुर पर छापामारी करने पर विनोद यादव के घर पर स्टेरिन्ग पर बैठे चालक ट्रैक्टर स्टार्ट कर रहा था कि रात का फायदा उठाते हुए पुलिस ने अवैध शराब से भरा ट्रैक्टर व चालक को पकड़ लिया। 

पकड़ा गया अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र शिवाश्रय प्रसाद निवासी दौलसेपुर थाना रानीपुर से पूछताछ किये जाने पर एक व्यक्ति विनोद यादव पुत्र अम्बिका यादव निवासी मिरवापार थाना रानीपुर व दूसरे व्यक्ति का नाम संजय यादव पुत्र वृजभान यादव निवासी दौलसेपुर थाना रानीपुर बताया।  मौके पर मौजूद प्रणाली का निरिक्षण करने पर एक ट्राली में 150 पेटी व दूसरे ट्राली में 160 पेटी नाजायज शराब बरामद हुआ । अवैध शराब बनाने का उपकरण, 200 लीटर ओपी केमिकल, 8 किलो यूरिया, 4 किलो नौसादर, 1.5 किलो फिटकरी, पैकिंग अदद एक मशीन, कलर डिब्बा बरामद हुआ।  जिसके सम्बन्ध में उक्त कार्य अन्तर्गत धारा 419, 420, 467, 471, 272, 273 PIC व 60/63 आबकारी अधिनियम व 63 कापी राईट एक्ट पर जुर्म पाये जाने के कारण अभियुक्त अशोक कुमार को 18 जून की रात्री 22:00 बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर स्थानीय थाना मु0अ0स0 123/18 धारा 419, 420, 467,     468, 471, 472 IPC व 60/63 आबकारी अधिनियम व 63 कापी राईट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक के द्वारा 10 हजार रुपये का नगद ईनाम दिया गया। 

अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव के द्वारा 20 जून को रानीपुर थाना प्रांगण में पत्रकारों के समक्ष दिन के 11:30 बजे अवैध शराब कारोबारियो का खुलासा किया गया। 


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम -


अशोक कुमार पुत्र शिवाश्रय प्रसाद निवासी दौलसेपुर थाना रानीपुर मऊ


वाच्छित अभियुक्त  का नाम -

1- विनोद कुमार यादव पुत्र अम्बिका यादव निवासी मिरवापार दौलसेपुर  थाना रानीपुर मऊ

2- संजय यादव पुत्र वृजभान यादव निवासी मिरवापार  दौलसेपुर थाना रानीपुर मऊ


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

थाना प्रभारी रानीपुर संजय कुमार सरोज , उ0नि0 वी0के0 सिंह स्वाट टीम द्वितीय, उ0नि0 अमित मिश्रा स्वाट टीम द्वितीय, उ0नि0 जितेन्द्र वर्मा चौकी प्रभारी खुरहट रानीपुर, कांस्टेबल अजय यादव, विवेक पान्डेय, सुशील कुमार, शैलेन्द्र कन्नौजिया, विवेक सिंह सर्विस लांस सेल, चालक शत्रुधन, मनोज कुमार सिंह, राहुल यादव, मदन गोपाल सिंह, राजकुमार ओझा, चालक कल्पनाथ यादव

रिर्पोट: विपिन दुबे /यशपाल

और नया पुराने