Breaking News

पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों में मारपीट।

आज़मगढ़।

सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा धौरहरा में आपसी रंजिश को लेकर रईस पुत्र मरहूम सगीर औऱ उसके पाटीदार के बीच बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे मारपीट हो गई।

   जानकारी के अनुसार फरियादी रईस ने बताया कि मै सुबह की नमाज़ पड़कर टहलते हुए सात बजे घर आकर नास्ता कर रहा था, उसी समय सरफराज पुत्र हुसैन खान व उस्मान व इस्माइल पुत्र सरफराज घर पर आकर पुरानी रंजिश को ले कर गाली गलौज करने लगे, जैसे ही मै अपने घर से बाहर निकल कर पूछने की कोशिश की सरफराज व उसके दोनों लड़के मुझ पर मारने के लिए टूट पड़े चीखने चिल्लाने पर राहगीर व घर की औरतों को आते हुए देख भाग निकले। रईस ने आरोप लगाया कि चार वर्ष पूर्व मेरे भाई अनीस के ऊपर बागखालिस बाज़ार में मौके पर खड़ा होकर गोली चलवाया था, उसके बाद बत्तीस माँह पहले मस्जिद में अपने ही पैर में गोली मार कर हमारे परिवार को फ़साना चाहा था लेकिन जांच में इंसपेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह ने सरफराज पुत्र हुसैन खान के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया।फिर तीन वर्सग पहले 12:बजे रात में मेरे भाई अनीस के ऊपर सरफराज ने साथियों के साथ मिलकर गोली चलवाया था, सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले सरफराज से फरार हो गया रईस के तहरीर पर एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है।

रिपोर्ट: वीर सिंह

और नया पुराने