लाटघाट आज दिन मे दस बजे, बालू ठेकेदार को ग्रामीणों ने घेरा ।
कवरेज डेस्क: अपने खेतों से बालू निकालने से रोका । घंटों चला विवाद कहासुनी व झड़प भी ग्रामीणों से हुई। जिलाधिकारी आजमगढ़ से फोन पर वार्ता करके समस्या का हल हुआ ।बालू खनन के लिए आवंटन की जमीन का सीमांकन कराने के आश्वासन पर ग्रामीण माने।
हरैया ब्लाक के सहबदिया सुल्तानपुर में हो रहे बालू खनन से नाराज ग्रामीणों ने लगभग शौक सैकड़ों की संख्या में बालू खनन हो रहे स्थान पर पहुंचे ग्राम प्रधान कुल्लू पटेल के नेतृत्व में वह बालू ठेकेदार को बालू निकालने से रोक दिया ।जिसके बाद बालू ठेकेदार कर्मचारियों व ग्रामीणों में स्थिति तनावपूर्ण हो गई ग्रामीणों का आरोप है कि गाटा संख्या 967 वह 767 की भूमि बालू खनन के लिए आवंटित हुई है ।जबकि बालू ठेकेदार अन्य जगह कृषि योग्य भूमि को से बालू निकाल रहे हैं जिससे हम ग्रामीणों का नुकसान है कई बार मना करने के बाद लोग नहीं माने तब जाकर आज मौके पर आकर रोकना पड़ा ।
बालू ठेकेदार अवनीश पांडे का कहना है कि हमको खनन विभाग द्वारा जो जमीन आवंटित की गई है हम बालू उसी जमीन से निकाल रहे हैं ।इस बीच किसी ने फोन जिलाधिकारी आजमगढ़ को कर दिया बालू खनन के बारे में जानकारी के लिए जिला अधिकारी आजमगढ़ ने कहा कि अगर ऐसी बात है तो सीमांकन कराकर आप लोगों की समस्या को हल किया जाएगा। अवैध रूप से बालू खनन नहीं होगा ।तब जाकर माने। ग्रामीणों ने इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहबदिया पुल्लु पटेल ग्राम प्रधान टेकनपुर दिनेश सिंह पटेल श्रीनिवास, दिलीप, रामायण, अंगद, सत्यनारायण, हरिलाल, राम दरस, रघुनाथ, दीपक, बबलू, इंदल ,संदीप, श्रीराम, रावड़ी देवी ,अनीता ,सुरेंद्र, फूल बदन, उषा, जय श्री ,अमरनाथ, आदि लोग रहे। खनन अधिकारी आजमगढ़ विनीत सिंह का कहना है कि वह लेखपाल के साथ जाकर मौके का मुआयना करेंगे सीमांकन भी करायेंग।
रिपोर्ट: वीर सिंह