Breaking News

रानीपुर थाना को मिली दूसरा बडी कामयाबी।

मऊ।

क्षेत्राधिकारी मु0बाद ने पत्रकारों के समक्ष किया खुलासा।

पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव , क्षेत्राधिकारी मु0बाद आलोक कुमार जयसवाल जनपद मऊ के द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध व अपराधियों के रोकथाम के तहत रानीपुर पुलिस को एक दूसरी बड़ी सफलता मिली। 

रानीपुर थाना अन्तर्गत रानीपुर पुलिस को मुखवीर की सूचना पर 21 जून को दूसरी बडी सफलता मिली आप को बता दे कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर सिरियापुर देवी माता के मंदिर खुरहट पर  SO रानीपुर संजय कुमार सरोज मय हमराही, उ0नि0 अशोक कुमार यादव, कांस्टेबल राजकुमार ओझा, मय स्वाट टीम द्वितीय मऊ उ0नि0 बी0के0 सिंह, उ0नि0 अमित मिश्रा, HCP सेनापति सिंह अपराध व जुर्म रोकथाम के लिए गश्त लगाकर वाहन चेकिग कर रहे थे।  मुखबिर ने बताया कि कुछ अपराधी बिना नंबर प्लेट की स्कारूपियो गाड़ी से आ रहे है और किसी बडी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं।  मुखबिर की सूचना के अनुसार SO रानीपुर दे माता के मंदिर खुरहट पर 21 जून को वाहन चेकिग करने लगे । थोड़ी देर बाद खुरहट की तरह से तेज रफ्तार से स्कारूपियो आती दिखाई दी जिसे मुखबिर ने इशारा कर बताया कि यह वही गाड़ी है जिसे पुलिस वालों टार्च की रोशनी व गाड़ी की हेड लाईट जलाकर रोकने का इशारा किया । हेडलाइन्स की रोशनी में पुलिस को देख एक बदमाश उपेन्द्र चिल्ला कर कहा कि यह तो पुलिस वाले हैं इन्हें मारों नही तो हम पकड़े जायेगें ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठा एक व्यक्ति ने SO रानीपुर संजय कुमार सरोज को अपना लक्ष्य बनाकर फायर कर दिया लेकिन S0 की सूझ-बूझ के चलते खोली उनकी दाहिनी ओर से निकल गई और ओ बाग-बाल सुरक्षित बचे । पुलिस की सक्रियता के कारण तीनों अभियुक्त पकड़ लिये गये । पूछताछ के बाद तीनों अभियुक्तों का नाम क्रमशः 1 प्रदीप यादव 2- दीपक यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी सोनपुर थाना सरायलखंसीश मऊ, 3- उपेन्द्र यादव पुत्र गणेश यादव निवासी किरकिरी थाना नगरा जनपद बलिया बताया ।

तलाशी लेने पर तीनों अभियुक्तों के पास असलहा व गाड़ी की  डिग्गी से  भी असलहे बरामद हुआ । बरामदी- 1 अदद स्कार्पियो चार पहिया वाहन, 2 अदद पिस्टल 32 बोर, 7 अदद कारतूस 32 बोर, 1 अदद तमन्चा  SLR,  1 अदद कारतूस SLR, 1अदद रिवाल्वर 38 बोर, 3 अदद कट्टा 315 बोर, 3 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। तीनों अभियुक्तों से असलहा रखने के सम्बन्ध में पुलिस ने लाईसेंस माँगा जो तीनों अभियुक्त नही दिखा  सके । जिसके सम्बन्ध में पुलिस ने इन्हें अपराधी मानते हुए इनके जुर्म से  अवगत कराते हुए इनको हिरासत में लेकर मु0अ0स0 139/18, 140/18, 141/18, 142/18, धारा 307/504 A Act पंजीकृत   कर चलाने कर दिया।  अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक के द्वारा 5000 रूपये का नगद ईनाम दिया गया।  क्षेत्राधिकारी मु0बाद आलोक कुमार जयसवाल ने पत्रकारों के समक्ष इस पूरी घटना का खुलासा किये।


रिपोर्ट- विपिन दुबे

   ब्यूरो मऊ।


और नया पुराने