मऊ।
नदवासराय (मऊ ) नदवासराय (मऊ )मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंदीघाट के रघुनाथ राजभर की लाश शनिवार को प्रातः मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझैली घाट के पास मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया । शव को आजमगढ़ जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम होने के बाद जब पुलिस ने लाश को दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा तो भातकोल बाजार के तिराहे पर 6:30 बजे लाश को परिजनों ने सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे रघुनाथ राजभर उम्र 70 वर्ष बोरिंग मिस्त्री का काम करके अपने परिवार का पालन पोषणकरता था,बृहस्पतिवाको सायंकाल काल से ही गायब था परिजन खोजबीन करते रहे तो शनिवार को लाश मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली घाट के पास मिली चक्का जाम की सूचना पाकर मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर चक्का जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर कर जाम को 7:30 बजे हटवाया परिजन हत्यारों के तत्काल पकड़े जाने की मांग कर रहे थे जिस पर मौके पर उपस्थित पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ठोस सबूत शीघ्र मिलने वाला है जिसके आधार पर घटना का खुलासा अति शीघ्र होगा मृतक के पास 3 पुत्र एक पुत्री है घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे घटनास्थल पर लगभग डेढ़ घंटा के पश्चात क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद आलोक कुमार जायसवाल दल बल के साथ उपस्थित हुए तथा उनके आश्वासन जाम समाप्त किया गया।
रिपोर्ट: सतीश पांडेय