Breaking News

करेंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत।

मऊ।

रानीपुर/मऊ रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में करंट से अधेड़ की मौत। 


कवरेज डेस्क: प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर गांव निवासी हरिकेश पासवान 45 पुत्र स्व बेचन पासवान  अपने घर के सामने सुबह नौ बजे के करीब घर के सामने मोटर के बिजली का तार ठीक कर रहा था।ऐसी दौरान बिजली के करेंट की चपेट में आ गया। तथा तड़पने लगे।आनन फानन में   हरिकेश  को तुरंत ही उपचार हेतू रानीपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गये।जहां पर डाक्टरों ने हरिकेश को मृत 

घोषित कर दिया।करंट से मौत की सुचना मिलने मौके पर पहुंची रानीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।पत्नी का रो कर बुरा हाल है।बार बार बेहोश हो जा रही थी।मृतक के एक लड़की  और चार लड़के है जिनका रो रो कर बुरा हाल था।


 रिर्पोट: विपिन दुबे 

    ब्यूरो चीफ

और नया पुराने