Breaking News

भूमि विवाद में चटकी लाठियां, तीन मासूम समेत छह घायल।

मऊ।

मधुबन(मऊ)-स्थानीय थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में सोमवार की देर सायं भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तोड़फोड़ के साथ जमकर चटकी लाठियां। इसमें तीन मासूम बच्चे समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन के खिलाफ सम्बंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

 थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी नागेश्वर चौहान व लालबहादुर के बीच लम्बे समय से भूमि सम्बंधित विवाद चला आ रहा है। सोमवार की सायं 7:30 बजे दोनों के परिजनों के बीच कहासुनी से उभरा विवाद तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते दोनों ओर लाठी-डण्डा चलने लगा। इस दौरान ईंट-पत्थर चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना डायल यूपी 100 को देते समय दुर्गविजय की मोबाइल फोन को बिपक्ष के रामसमुझ ने पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके चलते तत्काल मौके पर पुलिस नहीं पहुंच सकी। तोड़फोड़ के बीच खूनी संघर्ष में एक ही पक्ष से नागेश्वर चौहान (60) पुत्र गया, दुर्गविजय चौहान (32) पुत्र नागेश्वर, रूक्मिणी देवी (30) पत्नी दुर्गविजय, सत्यम (10), सुन्दरम (08), कु. संजना (06) लहुलूहान हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने घायलों का डाक्टरी मुआयना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में कराया। जबकि तहरीर के अनुसार पुलिस ने लालबहादुर उर्फ अरविन्द, प्रभावती देवी व ठाकुर के खिलाफ धारा 427 व 323 के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि दुसरे पक्ष का कुछ भी पता नहीं चल सका।


जबरन जमीन लिखवाने को लेकर मारपीट।

   मधुबन(मऊ)-स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुबन दोहरिघाट मार्ग स्थित कटघरामहलू गांव के निवासी सरिता पुत्री लालशा ने मंगलवार थाने में तहरीर दिया कि गांव के ही यशवंत राय पुत्र रमाकर घर में घुसकर जबरन जमीन लिखवाने को लेकर दबाव बनाते हुए मेरे साथ मारपीट व घर में घुसकर घर  समान का तोड़फोड़ किया।जिसकों लेकर मंगलवार को सरिता ने थाने में तहरीर दिया और चेताया कि अगर इस पर कोई कारवाई नहीं होगी तो अनशन के लिए बाध्य होंगे।

Report: विपिन दुबे

ब्यूरो मऊ।

और नया पुराने