Breaking News

बाढ़ से निबटने के लिए एसडीएम सगड़ी ने कसी कमर, बैठक कर दिए निर्देश।

आज़मगढ़।

सगड़ी,आजमगढ़। गुरूवार को तहसील सभागार में बाढ़ से निपटने के लिए उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान, कोटेदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल ,खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़, हरैया, महाराजगंज ,दोनों पूर्ति निरीक्षक के साथ बाढ़ के संबंध में बैठक की।

 बैठक में मनोज कुमार तहसीलदार ,नायब तहसीलदार भी उपस्थित रहे, बैठक का प्रमुख उद्देश्य बाढ़ के संबंध में गांव की क्या प्रमुख समस्याएं आती हैं, किन क्षेत्रों पर किस कार्य को करने की आवश्यकता है, नाव एवं नाविकों की स्थिति का सत्यापन किया गया। साथ ही नावों की उपलब्धता और कितने नाव है जो आवश्यकता पर मिल सके। इस संबंध में भी समीक्षा की गई।

साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारीयों को भी निर्देशित किया गया कि अपने एडीओ पंचायत के माध्यम से बाढ़ के पूर्व एक सूची बना लें, जिसमें परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के सदस्यों की संख्या ,उनके मकान की क्या स्थिति है ।यह तैयार कर लें ताकि बाढ़ के समय किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना उत्पन्न होने पायें। साथ ही बाढ़ के समय में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सब के सहयोग की भी अपील की, उपजिलाधिकारी ने कहा कि- किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, बाढ़ प्रभावित लोगों का हर स्तर पर मदद होगी।

रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव


और नया पुराने