Breaking News

संस्कृति की हत्या के विरोध में छात्रों ने जीयनपुर में निकाला कैंडल मार्च।

आज़मगढ़।

सगड़ी। लखनऊ में हुई बलिया की बेटी संस्कृति राय की हत्या के विरोध में छात्र नेता सत्यम चौबे के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जीयनपुर के शिव मंदिर से हाईडिल तक कैंडल मार्च निकाल काली बांधकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने छात्रा संस्कृति को इंसाफ दो, हत्यारों को फांसी दो, योगी को बर्खास्त करो, स्वाति सिंह को बर्खास्त करो आदि नारों के साथ कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान छात्रनेता सत्यम चौबे ने कहा कि- जिस प्रकार से संस्कृति की हत्या में प्रदेश सरकार लापरवाही बरत रही है। इसे हम छात्र कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज प्रदेश में छोटी बच्ची से लेकर महिलाएं तक असुरक्षित महसूस कर रही हैं, इंसानियत शर्मसार हो गई पूरे देश मे भय का माहौल पैदा हो गया, जनता का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे इसके लिए गुनाहगारो को सख्त सजा होनी चाहिए।

छात्र नेता विकास राय ने कहा कि- बेटी के सम्मान का नारा देकर, जनता को गुमराह कर रही बलिया की ही बेटी स्वाति सिंह आज मंत्री हैं किन्तु आज उन्हें बेटी का सम्मान नहीं दिख रहा है। ऐसी महिला को तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए। और हत्यारों को फांसी देनी चाहिए।छात्रनेता धीरज राय ने कहा- संस्कृति हम शर्मिंदा हैं तेरा कातिल अभी जिंदा हैं। इस दौरान पार्थ सारथी त्रिपाठी, फरहान खान, अभिषेक त्रिपाठी, अयायोध्या तिवारी, सचिंदर सिंह, राजवंत सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह, डंपी राय, सत्यम राय आदि मौजूद थे।

रिपोर्ट: वीर सिंह

और नया पुराने