आज़मगढ़।
सगड़ी,आजमगढ़। उप जिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बाढ़ से निपटने के लिए कमर कस ली है गत दिनों वह विभिन्न विभागों की बैठक कर बाढ़ की समस्याओं से निपटने का मातहतों को निर्देश निर्देश दिया अब बाढ़ क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर उन्होंने नजर रखी है, इसी क्रम में हाजीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सघन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए कहा कि- बाढ़ पीड़ितों को समुचित स्वास्थ्य लाभ मिलना चाहिए हरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया और कर्मचारियों को निर्देश दिया कुछ लोगों पर आवश्यक कार्यवाही भी करने को कहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुर मे वार्ड बॉय सूबेदार अनुपस्थित रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र हरैया का भी निरीक्षण किया।वहाँ लालजी यादव स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, डा.मणिकांत डेंटल सर्जन, डा.संतोष सिंह नेत्र सर्जन अनुपस्थित रहे ।दवाओं के स्टॉक का भी सत्यापन किया। एन्टी स्नेक वेनम भी मौजूद मिला। उप जिलाधिकारी सगड़ी ने कहा कि- बाढ़ के समय में सांप ज्यादा बाहर आते हैं और सर्पदंश की संभावनाएं बढ़ जाती है ।इससे संबंधित समुचित इलाज होना आवश्यक है। हाजीपुर और हरैया के अस्पताल बाढ़ पीड़ितों के लिए अतिशीघ्र चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए नजदीक के केंद्र हैं इन पर दबाव ब्लड जांच व संबंधित सारी दवाओं की व्यवस्था रहना चाहिए। उप जिलाधिकारी लगातार बाढ़ पीड़ित बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए तैयारी कर रहे हैं। जिस के क्रम में शुक्रवार को उन्होंने दो स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण गहनता से किया। साफ सफाई को बेहतर करने हेतु निर्देश दिया, सारी रिपोर्ट से जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजी।
रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव