Breaking News

अवैध असलहे के साथ तीन असलहा तश्कर गिरफ्तार।

मऊ।

मुखबिर की निशान देही पर तीन असलहा तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी मु0बाद आलोक कुमार जयसवाल जनपद मऊ के द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध व अपराधियों के रोकथाम के तहत रानीपुर थाना अन्तर्गत करपिया  मोड़ से मुखबिर की सूचना पर तीन असलहा तस्करो को शुक्रवार की रात्री में गिरफ्तार करने में कामयाब रहे।

  आप को बता दे कि रानीपुर थाना प्रभारी संजय कुमार सरोज मय हमराही, उ0नि0 अशोक कुमार यादव स्वाट टीम द्वितीय प्रभारी मऊ, उ0नि0 बी0के0 सिंह , उ0नि0 अमित मिश्रा, HCP सेनापति सिंह, कांस्टेबल अजय यादव, सुशील कुमार, विजय सिंह, प्रतीक कुमार सिंह, नीरज यादव, चालक शत्रुधन, चालक का0 कल्पनाथ यादव ने तत्परता दिखाते हुए तीन असलहा तस्कर क्रमशः विजय यादव पुत्र स्व0 रामदेव यादव निवासी भाला थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर, शकील अहमद पुत्र वकील अहमद निवासी व थाना भुडकुडा गाजीपुर, फौजदार यादव पुत्र शिवचन यादव निवासी नरायनपुर थाना तरवा जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर सम्बन्धित धाराओ में चालान कर दिया।  असलहा तस्करो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक के द्वारा 5000 रूपये का नगद ईनाम दिया गया।

रिपोर्ट: विपिन दुबे

और नया पुराने