Breaking News

गले में फंदा लगाकर विवाहिता ने की खुदकुशी

मऊ।

मधुबन(मऊ)-स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत खैरा देवारा निवासी एक विवाहिता ने शुक्रवार की सुबह गले में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। फंदा उस समय लगाईं जब परिजन घर से बाहर अपने अपने कार्य करने गए हुए थे। घर वापस आने पर फांसी पर लटकी विवाहिता को देख दंग रह गए। घटना की सूचना ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके वालों को दिया। जहां दोनों पक्षों की सहमति से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 थाना क्षेत्र के खैरा देवारा गांव निवासी रीमा देवी (25) पत्नी सुनील चौहान ने शुक्रवार की सुबह दस बजे छत की कुंडी में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुदकुशी करने के कारण का पता नहीं चल सका है, कि किन कारणों से दुखी होकर विवाहिता  इस तरह का कदम उठायी है। घटना के समय मृतका अपने मासूम बच्चे को कमरे में बैठाकर इहलीला समाप्त कर ली। मां की मौत से मासूम अनजान रहा। घर से बाहर  कार्य करने निकले परिजनों की वापसी के बाद घटना का पता चला। जिसे देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका का मासूम बच्चा मां की मौत से बेखबर था। ससुराल पक्ष की सूचना पर मायके वाले भी आ गए। दोनों पक्षों की सहमति पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

रिपोर्ट: विपिन दुबे

और नया पुराने