Breaking News

नहीं हो पाती है बाजार में सफाई, सफाईकर्मी रहता है नदारद।

आज़मगढ़

लालगंज।आजमगढ़ । स्थानीय विकास खंड  के ग्राम पंचायत कंजहित में   सफाई कर्मी के अभाव में चारों तरफ कूड़ा करकट कचरा का अंबार देखा जा सकता है गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत में वर्षों पूर्व से कंजहिं गाॅव बाजार पड़ती है बाजार में लगभग सैकड़ों दुकानों से ऊपर व्यापारी अपने आशियाने एवं दुकानें बनाकर व्यापार करते हैं बाजारवासी बंटी सिंह हीरा कमलेश पाल प्रमुख समाजसेवी राजेन्द्र तिवारी  विश्वकर्मा चाय व्यवसाई सुभाष यादव  रामाश्रय लालचंद सोनकर सहित बाजार के लोगों ने बताया कि यहां कभी सफाई कर्मी का दर्शन नहीं होता, सफाई करने की तो बात ही और है। बाजार वासियों ने बाजार में जल्द से जल्द सफाई कर्मी नियुक्त करने की मांग की।

रिपोर्ट: अंजनी राय

और नया पुराने