Breaking News

मास्टर रजिस्टर बनाये कोटेदार-एसडीएम

आज़मगढ़।

कोटेदार के पास रहेगा मास्टर रजिस्टर देख सकेंगे कार्ड धारक।

31 जुलाई तक आधार लिंक नही तो बंद हो जायेगा राशन।

सगड़ी।

सगड़ी उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को कोटेदारो द्वारा आधार फीडिंग और सीडिंग में तेजी लाने के लिए सप्लाई इस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार यादव एवं रविरंजन को पत्र लिखकर यह कहा कि अजमतगढ़,हरैया,बिलरियागंज, महराजगंज के ब्लाको में कुल 972 गावो में  मौजूद लगभग 350 कोटेदारो को 31 जुलाई तक समस्त कार्डधारकों के कार्ड आधार से लिंक करने के लिए तेजी लाने के लिए लिखित पत्र के माध्यम से निर्देश दिया।अब कोटेदार को एक मास्टर रजिस्टर भी बनाना होगा। जिसमें कार्डधारक व उसके परिवार का पूरा विवरण होगा।

वही उन्होंने यह भी कहा कि आधार फिडिंग और सीलिंग में लापरवाही बरती गई तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।यदि अब 31 जुलाई तक आधार लिंक नही होगा तो कार्डधारको को राशन नही मिलेगा ।लिंकेज से छूटे सभी कार्डधारकों की सूची दो दिनों के अंदर कोटेदारो को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। वही शत प्रतिशत नामो के आधार कार्डो की फिटिंग एव सिटिंग होनी अनिवार्य है।अब कोटेदारो को एक मास्टर आधार रजिस्टर बनाना होगा जिसमें कार्ड नम्बर,राशन कार्ड धारक का नाम,परिवार के सदस्यों के नाम,जमा कर लिंक कर सके और नाम, पता,मोबाईल नम्बर ,आधार कार्ड नम्बर,मुखिया से सम्बन्ध,बैंक पासबुक आदि की जानकारी होगी।यदि कोई पात्र छूट गया है तो उसका राशन कार्ड फीड किया जाएगा।लेकिन किसी अपात्र का कार्ड बना है तो अभी स्वयम निरस्त करा लें अन्यथा जांच में पकड़े जाने पर कार्यवाही तय है।जबकि चारो ब्लाको में अबतक 80 प्रतिशत ही आधार लिंक और सीलिंग लगभग 29 प्रतिशत ही हो पाई है जो सन्तोष जनक नही है।पत्र से कोटेदारो और सप्लाई इस्पेक्टरों में हलचल मच गई है।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने