Breaking News

कल आयोजित होगी पूर्व विधायक स्व० सर्वेश सिंह "सीपू" की श्रद्धांजलि सभा।

आज़मगढ़।

सगड़ी

सगड़ी। कल स्व० सर्वेश सिंह "सीपू" की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, सेंट जेवियर्स स्कूल जीयनपुर के प्रांगण में 11 बजे प्रातः किया गया है, जिसमें उनके विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी।

आपको बतादें कि 19 जुलाई 2013 को बदमाशों ने स्व० सीपू सिंह की हत्या उनके आवास पर गोली मारकर कर दी थी।

लोकप्रिय विधायक की हत्याकांड से उस वक्त पूरे प्रदेश में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया था, और स्थानीय बाजार में इसका विरोध प्रदर्शन इतना उग्र हुआ कि पुलिस को नाकों चने चबाने पड़े, जिसमें पुलिस की गोलियों से चार और लोगो की मौत हो गयी थी।

रिपोर्ट: वीर सिंह

और नया पुराने