Breaking News

लेखपालो की हड़ताल समाप्त खत्म होने के बाद लौटी रौनक

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी 16 दिन लम्बी चली लेखपालो की हड़ताल बुधवार को समाप्त होने के बाद तहसील सगड़ी में फरियादियो की भीड़ उमड़ पड़ी,तो तहसील के बाहर लगी दुकानों पर एव तहसील परिसर में रौनक दिखी। लेखपालो की यह हड़ताल जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से वर्ष 2016 से लगातार होती रही है जिससे लाखो के राजस्व की छती होती रह रही है।

वहीं हड़ताल के चलते आम लोगो को काफी कठिनायों का सामना करना पड़ा।सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना गरीब छात्रों को करना पड़ा।जिससे आय,जाती, निवास प्रमाण पत्र नही बन सके यही नही इस दौरान आम जनमानस जमीनों के विवाद  पैमाइस आदि के लिए तहसील से लेकर थाने का चक्कर लगाते रहे पर काम नही हो सका।यहा तक कि खतौनी के नकल भी जारी नही हो सके जिससे परेशानियो का सामना करना पड़ा।वैसे हड़ताल समाप्त होने की सूचना मिलने के बाद लोगो के पैर तहसील पर बढ़ चले।इस दौरान प्रति कानूनगो के पास लगभग एक हजार आवेदन पेंडिंग पड़े है।लेखपाल संघ के तहसील मंत्री अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में 15 लाख से ऊपर आवेदन पेंडिंग पड़े है पर अब हमारी मांगो को बारी बारी से 06 माह में देने का प्रमुख सचिव ने आश्वाशन दिया है।

पर अब हड़ताल समाप्त हो गयी है जिससे सभी कार्य सुचारू रूप से चलेगे।वैसे हड़ताल समाप्त से तहसीलो पर रौनक दिखने लगी है।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने