Breaking News

अनियंत्रित ट्रक सीओ आवास की चारदीवारी तोड़ घुसी।

आज़मगढ़।

बाल बाल बचे कई सिपाही जुटी भीड़।

कार को बचाने की कोसिस में हुई घटना।

सगड़ी।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी सगड़ी के आवास की चारदीवारी तोड़ते हुए अनियंत्रित ट्रक अंदर घुस गई जिससे कई सिपाही बाल बाल बच गए ।

वहीं दूसरी तरफ गोरखपुर की तरफ से बुधवार को लगभग 03 बजे एक ट्रक गेहूं लादकर आजमगढ़ की तरफ जा रही थी कि तहसील के समीप क्षेत्राधिकारी के आवास के पास आजमगढ़ की तरफ से जा रही रोडवेज की बस को पीछे से ब्रेजा कार ने पीछे से ओवरटेक किया उसी दौरान कार को बचाने के चक्कर में ट्रक बिजली के तार से टकरा गई जिससे ट्रक चालक  बिजली के झटके ट्रक की बॉडी में महसूस हुए और ट्रक छोड़कर भाग निकला की आवास की चारदीवारी एवं मुख्य गेट को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी बगल में परी झोपड़ी में बैठे 4 ---5 होमगार्ड व सिपाही बाल-बाल बच गए। यही नहीं ट्रक यदि 25 मीटर पहले से घुसती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था कारण की तहसील गेट के समीप कई वसीका नवीस कुमटिया और लोगों की भीड़ लगी रहती है ।सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह आवास पर दोपहर लगभग 03 बजे अपने आवास पर आए और गाड़ी अंदर कर दी और अभी कपड़े बदल ही रहे थे कि बाहर तेज धमाका हुआ वह भाग कर बाहर आए तो देखा कि ट्रक में चारदिवारी तोड़ते हुए अंदर घुस गई है। 

उन्होंने कहा कि यह ऊपर वाले के कर्म है कि हमारा कोई सिपाही घायल नहीं हुआ और बाहर गेट पर कोई वाहन नहीं था अन्यथा एक बड़ी घटना हो सकती थी घटना होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और सब लोगों ने जानकारी जुटाने शुरू की जब यह जाना कि कोई हताहत नहीं हुआ है तब सभी ने राहत की सांस ली देर शाम तक ट्रक अभी वहीं फंसी पड़ी है ।गोरखपुर फोन कर  ट्रक मालिक घटना की जानकारी दे दी गई। ट्रक चालक के खिलाफ अभी तक कोई भी मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने