Breaking News

शांति भंग की आशंका पर दो को भेजा जेल।

आज़मगढ़।

शांति भंग की आशंका पर उप जिलाधिकारी ने दो को 14 दिन 

की न्यायिक हिरासत में भेजा।

सगड़ी ।

सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र में शांति भंग की आशंका में दो को गिरफ्तार कर चालान किया गया जिस पर उप जिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव में उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।

जानकारी के अनुसार हबीब पुत्र सुल्तान निवासी अहिरौली और तनवीर पुत्र मन्नान निवासी अहिरौली  को धारा 151 में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।

 विदित हो अहिरौली ग्राम सभा में नमाज पढ़ने के  दौरान  AC को लेकर मस्जिद में हुए विवाद पर आपस में दो पक्षों में विवाद हुआ था जिसमें एक पक्ष के बादरूद्दीन पुत्र मन्नान को गोली लगी थी दोनों पक्षों की तरफ से जीयनपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था पूर्व के विवाद में दोनों पक्षों अहिरौली ग्राम प्रधान  अनीस अहमद  व  मन्नान  के बीच  झड़प हुई पूर्व की घटना में ग्राम प्रधान अनीस अहमद के पक्ष द्वारा हाईकोर्ट से गिरफ्तारी स्टेट लिया गया है ।झड़प के उपरांत जीयनपुर पुलिस द्वारा दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर दोनों पक्षों से एक - एक व्यक्ति को धारा 151 के तहत चालान किया गया जिसमें उप जिलाधिकारी सगड़ी द्वारा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने