Breaking News

नहर,से लेकर सूखे रजवाहे किसान परेशान।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र में शारदा  सहायक खण्ड 32 नहर से जुड़े दर्जनों रजवाहेसूखे पड़े है।जिससे किसान परेशान है।नहरे सूखी होने के कारण धान की रोपाई नही हो पा रही है।

वही पूरे तहसील क्षेत्र में बरसात अबतक नही होने से सड़क से लेकर खेत तक धूल उड़ रही है सूखे जैसे हालात पैदा हो गया है उसके बाद बिजली की अघोषित कटौती और नहर में धान की रोपनी के पीक समय के बाद भी पानी नही आने से किसान रोपाई नही कर पा रहे है तो सब्जी ,चरी आदि की फसल सुख रही है।

वही दूसरी तरफ क्षेत्र में दर्जन भर रजवाहे नहर की शाखाएं होने के बाद भी पानी के अभाव में सुखी पड़ी है यही नही कई माइनर तो ऐसी है कि इस सीजन में हेड से टेल तक पानी आया ही नही जिससे किसानों ने खेत को तैयार तो कर लिया पर पानी के आभाव में धान की रोपनी नही कर पा रहा है।ऊपर से सरकारी नलकुपो की हालत यह हैकि नहरे टूटी और जर्जर हालत में है नलकूप के आसपास ही खेती हो पा रही है और अधिकारी ध्यान नही दे रहे है।

जिससे किसानोंकी परेशानिया बढ़ गयी है।मजे की बात तो किसान की बात करने वाली सरकार भी ऐसे ज्वलंत मुद्दों पर चुप है और किसान परेशान हाल होते हुए आसमान की तरफ टकटकी लगाए हुए है कि कब बेहतर बरसात हो कि खेती कार्य आगे बढ़ाया जाय।क्षेत्र के किसान सुशील राय, विजय मिश्र,रामाश्रय राय,नारद सिंह पटेल,राजेश राय,अवधेश राय,अनिल,दिनेश यादव,श्यामराज प्रजापति आदि ने नहरों में पानी छोड़ने और हेड से टेल तक पहुंचाने की मांग करते हुए अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने