Breaking News

दर्जनों गांव का जलस्तर नीचे होने पर हैंडपंप ने छोड़ा पानी।

आज़मगढ़।

बरसात ना होने से दर्जनों गांव के हैंडपंप ने पानी छोड़ा।

गांव में हैंडपंप के पानी ना देने से उत्पन्न हुई समस्या ।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव में जलस्तर नीचे चला गया जिससे हैंड पंप ने पानी छोड़ दिया  हैंडपंप के पानी छोड़ने से लोगों को पानी पीने की दिक्कत के अतिरिक्त अन्य कार्यों में समस्या का सामना करना पड़ रहा है ।

क्षेत्र में बरसात की कमी से भूगर्भ जल स्तर काफी नीचे चला गया है जिससे पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है वहीं घरों में पीने की पानी की दिक्कत हो रही है तो साथ में धान की फसल भी प्रभावित हो रही है लोगों में पानी की समस्या के साथ धान की फसल पर संकट दिख रहा है जिससे ग्रामीणों में निराशा फैली हुई है।

जीयनपुर नगर पंचायत ,  अजमतगढ़ नगर पंचायत , भंदाव बेरमा , चकलालचंद , जमीन मुहम्मदपुर , मनिकाडीह , पुरुषोत्तमपुर कैथौली , मालटारी बांसगांव , गड़ौरा मझौरा , बखालीस सहित दर्जनों गांव में पानी का जलस्तर नीचे चला गया है ग्रामीण बालचंद लालबिहारी बिरजू धर्मेंद्र लालमन मेवा आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में धान के खेतों में ट्यूबवेल चलाने पर पानी की गंभीर समस्या हो रही है वही जिन घरों में टिल्लू पंप लगा हुआ है वहां भी पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है ।

लोग बरसात हेतु लालायित दिख रहे हैं यदि जल्द ही बरसात नहीं हुई तो पानी की गंभीर समस्या से जूझना पड़ेगा पीने के पानी के लिए भी  लोग गांव में इंडिया मार्का हैंडपंप पर पानी के लिए लोगों की भीड़ दिख रही है वही इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी भी कुछ गांव में खराब है रिबोर ना होने की वजह से गंदा पानी भी लोग पीने के लिए मजबूर हैं ।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने