Breaking News

दुर्घटना में घायल हुए 60 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत।

आज़मगढ़।

सरायमीर ।

स्थानीय थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के पास दुर्घटना में घायल हुए 60 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का उपचार के दौरान मौत हो गई ।जानकारी के अनुसार थाना सरायमीर ग्राम हसनपुर निवासी शांतिलाल बिन्द 60 पुत्र हेमराज बिन्द दिनांक 19 अगस्त 018 को 4 बजे दिन में बीनापारा सरायमीर मार्ग पर अपने गांव के पास ठेला लेकर खेत में जा रहा था कि सरायमीर की ओर तेज गति से आ रही इनोवा कार के चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया जिनको घायल अवस्था में परिवार के लोग स्थानीय लोगों की मदद से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सरायमीर ले गए । चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए अच्छे उपचार के लिए आजमगढ़ रेफर कर दिया निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दिनांक 22 , 23 अगस्त 018 की रात को मृत्यु हो गई । परिवार के लोग शव को लेकर सरायमीर थाना पहुंचकर दुर्घटना में हुई मौत के सम्बन्ध में तहरीर दी। पुलिस  ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । पुलिस ने बताया कि जिस वाहन से दुर्घटना हुई थी उसको उसी दिन कब्जे में लेकर थाने पर ले आई है । 

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर 

और नया पुराने