Breaking News

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ ईद-उल-जुहा का त्योहार।

आज़मगढ़।


सरायमीर ।
ईद-उल-जुहा का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ । 22 अगस्त 018 बुधवार को प्रातः फजर की नमाज अदा करने के बाद सभी पुरूष महिला बूढ़े बच्चे व जवान स्नान करने के बाद अपने हैसियत के अनुसार अच्छे साफ-सुथरे कपड़े पहने, खुश्बू लगाए महिला छोड़ सभी लोग अपने अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर से निकलकर अल्लाहु अकबर  अल्लाहु अकबर लाइलाह इलल्लाहु वल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर वलील्लाहीअहद पढ़ते क्षेत्र के कस्बा सरायमीर, शेरवां, संजरपुर, खण्डवारी, राजापुर सिकरौर, खरेवां हसनपुर, बीनापारा, छित्तेपुर, कोरौली खुर्द, इसरौली, सुरही खुर्द, नन्दाव, लगभग 21 ईदगाह पर ईद की नमाज अदा करने के पहुंचे।

 नमाज अदा करने से पूर्व हर ईदगाह के इमाम ने ईद-उल-जुहा की विशेषता बताई। इस क्रम में कस्बा सरायमीर की ईदगाह में नमाजियों को सम्बोधित करते हुए मुफ्ती अरशद फारूकी ने कहा कि ईद-उल-जुहा के दिन ईश्वर के द्वारा भेजे गए पैगंबर हजरत इब्राहिम अ0 ने  ईश्वर के आदेश पर अपने पुत्र हजरत इस्माईल अ0 की कुर्बानी करने के लिए छुड़ी चलाई परन्तु ईश्वर ने इस्माईल के स्थान पर जन्नत से एक दुम्बा भेज दिया जिसकी कुर्बानी हुई इब्राहिम की यह अदा ईश्वर को अधिक पसंद आयी। ईश्वर ने सभी मुसलमानों को कुर्बानी करने का आदेश दिया।इसी आदेश का पालन करने के लिए मुस्लिम अरबी माह के ज़िलहिज्जा की 10, 11, 12 तारीख तक सुरज डूबने पहले तक कुर्बानी करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी बिलकुल न करें और बाकी पशुओं की कुर्बानी खुलेआम नही करें और बचे हुए अंश को इधर-उधर ना फेंक कर गढ्ढे खोद कर दफन कर दें सफाई का ध्यान रखें ताकि किसी को तकलीफ नही पहुंचे ।सुरक्षा के दृष्टि से सभी ईदगाह पर पुलिस तैनात की गई और थानाध्यक्ष सरायमीर मनोज कुमार सिंह , एसआई अखिलेश चन्द्र, एसआई राजीव कुमार,एसआई रहिमुद्दीन, एसआई विपिन कुमार यादव भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र का भ्रमण करते रहे । 

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर 

और नया पुराने