Breaking News

एसडीएम सगड़ी ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर किया सघन निरीक्षण।

सगड़ी,आजमगढ़।

कवरेज डेस्क: उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सघन दौरा शनिवार को किया।इस दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित लोगों व उपस्थित लोगों की पड़ताल की।इस दौरान कई विभाग के कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पाये गये।सभी की रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की।

बाढ़ चौकी पर ड्यूटी के दौरान राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और पशु चिकित्सा विभाग से उपस्थित रहे। ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार ,ग्राम पंचायत अधिकारी ,फार्मासिस्ट, एएनएम सत्यानंद राय अनुपस्थित रहे।डॉक्टर एमके गुप्ता भी अनुपस्थित पाये गये। कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी महोदय को पत्र लिखा गया ।साथ ही सभी विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया जा गया कि नदी में जलस्तर बढ़ा है। सभी विभाग के कर्मचारी  कर्मचारी उपस्थित रहे। आगे भी अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ कार्यवाही होगी।बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण ,बाढ़ चौकियों पर उपस्थित कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया। राजस्व निरीक्षक व लेखपाल सभी चौकी पर उपस्थित रहे। गंगापुर चौकी पर ग्राम विकास अधिकारी राममिलन ,ग्राम रोजगार सेवक अशोक कुमार, डॉक्टर बाबू लाल यादव, सुभावती राय एएनएम ,आशा अनुपस्थित मिले। इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए पत्र भेजा जा रहा है।

 बाढ़ का पानी बढ़ने से नाव की संख्या और बढ़ा दी गई है ।बांका वुडन पट्टी  में नाव लगा दी गई है। देवारा खास राजा मे 6 नाव लगा दी गई हैं ।सोनोरा पर आज से दो नाव लगा दी गई है ।बीबी पुरवा, गरीब दुबे मैं संपर्क मार्ग कट रहा है ।वहाँ अभी नाव लगाने भर को पानी नहीं है ।लेखपाल को निर्देशित किया गया है कि जैसे ही आवश्यकता हो वहां न लगा दी जाए ।मानिकपुर व चक्की हाजीपुर में नाव चल रही है ।देवारा खास राजा के प्रधान को निर्देशित किया गया है कि उस गांव में नाव उपलब्ध हो। यदि आवश्यकता हो तो और बताएं प्रधान जी का कहना है कि वहां नए पर्याप्त मात्रा में लोगों के पास है ।सभी लेखपालों को सतर्क दृष्टि बनाए रखने और आवश्यकता के अनुसार नामों की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी लेखपाल क्षेत्र में सक्रिय हैं।

रिपोर्ट: ब्यूरो

और नया पुराने