Breaking News

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत।

आज़मगढ़।

लालगंज। आजमगढ स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के चेवार मानिकपुर गांव के समीप आजमगढ वाराणसी मार्ग पर   शनिवार की रात भोपाल से घर आ रहे व्यक्ति की गांव से कुछ दूर पहले आजमगढ़ वाराणसी मुख्य मार्ग पर मानिकपुर स्कूल के पास दुर्घटना मे मौत की खबर से हडकम्प मच गया। 

भोपाल प्रदेश से अपने घर चेवार पश्चिम आ रहे शेषमणि सिंह (26)  पुत्र भावनाथ सिंह को रात 12 बजे के करीब किसी गाड़ी ने कुचल दिया जिससे वह बुरी तरह घायल होगया। खबर मिलने पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की इसी वर्ष अप्रैल मे शादी हुई थी। गांव वालों के मुताबिक वह अपनी पत्नी को भोपाल लेजाने के लिये घर आ रहा था कि आजमगढ़ वाराणसी मुख्य मार्ग पर चेवार मानिकपुर एक स्कूल के पास रात के 12 बजे उसकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई। कपड़े, बैग, मोबाइल घटनास्थल के पास ही मिले।

रिपोर्ट: अंजनी राय

और नया पुराने