सगड़ी। उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बाढ़ क्षेत्र में ड्यूटी पर लगाये गये कर्मचारियों का कई दिन निरीक्षण किया।जिससे बाढ़ क्षेत्र में चौकसी बढ़ गयी है।बाढ़ को देखते हुए जहां भी संपर्क मार्ग कट रहा हा है ।वहां प्रशासन के द्वारा नजर रखकर नाव की व्यवस्था लगातार हो रही है ।देवारा खास राजा में 9, चक्की हाजीपुर में पांच, सोनोरा में दो ,सेमरी में एक, कढ़ई में एक ,बीबीपुर में तीन, मसूरिया पुर में एक ,सारडीह में दो ,बांका में तीन ,श्रीनगर में एक ,देवारा रामकरण दुबे में एक, वुडन पट्टी में दो ,अभ्भन पट्टी में दो ,आराजी अजगरा मस्करी में दो, देवारा करता राम दुबे में एक ,आराजी करखिया किता 3 में एक, आराजी करखिया किता एक में एक ,शिवपुर में एक, महाजी देवरा जदीद में दो नाव लगायी गई है। अब प्रशासन के द्वारा 46 नाव लगभग चलाई जा रही है। सभी राजस्व निरीक्षक लेखपाल और पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी को मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नदारद हैं। इनके खिलाफ जिलाधिकारी को पत्र उपजिलाधिकारी स्तर से भेजा गया है। उनके उच्चाधिकारियों को भी कहा गया है कि बाढ़ क्षेत्र में डॉक्टर और फार्मासिस्ट की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं ।नहीं तो उनके खिलाफ कार्यवाही करें डॉक्टर के चौकी पर ना रहने पर निश्चित रूप से कार्यवाही की जाएगी। बाढ़ के समय में लोगों को कोई भी परेशानी हो और अगर डॉक्टर नहीं रहेगा तो उनको परेशानी होगी। इसे देखते हुए तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की गई है और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है ।साथ ही सभी खंड विकास अधिकारी से कहा गया है कि वह ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवक की उपस्थिति किसी भी दशा में सुनिश्चित कराएं।
राजस्व निरीक्षक ,लेखपाल और तहसील प्रशासन लगातार क्षेत्र में सक्रिय है । बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं लोगों को कोई समस्या होने पर वह उपजिलाधिकारी सगड़ी के सीयूजी नंबर 94 54 41 7924,तहसील सगड़ी के आपदा कार्यालय के नंबर 94 54 41 7946 पर कोई भी समस्या हो तो सम्पर्क कर सकते हैं ।आपदा कार्यालय में 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।
सभी लेखपाल क्षेत्र में सक्रिय हैं ।अच्छे से काम कर रहे हैं। बाढ़ से किसी भी प्रकार से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दल का भी गठन किया गया है ।जिसमें पुलिस प्रशासन ,स्वास्थ्य, विद्युत, फायर विभाग के अधिकारीयों को शामिल किया गया है। बाढ़ चौकी नवर देवारा जदीद किताब फर्स्ट पर डीडी राम फार्मासिस्ट ,संजय राय एवं डॉक्टर एस पी यादव चिकित्सा अधिकारी महाराजगंज, डॉक्टर आरपी चौधरी फार्मासिस्ट, हैदराबाद में ग्राम विकास अधिकारी गोविंद लाल, ग्राम रोजगार सेवक बिन देश कुमार ,राकेश सिंह फार्मासिस्ट, पूनम राय एवं गुरसराय नेम देवारा इस्माइलपुर में एएनएम सरिता देवी ,ओंकारनाथ मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार पाल, डॉ अनुपम सिंह हाजीपुर में ,डॉ अमरेंद्र मणि त्रिपाठी ,अनुपम गुप्ता फार्मासिस्ट ललिता देवी ए एन एम,शत्रुघ्न सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी ,श्री राम ग्राम पंचायत अधिकारी, गिरजा देवी आशा यह लोग अनुपस्थित मिले। इनके लिए संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को जिला अधिकारी के माध्यम से पत्र लिखा गया है । इनके खिलाफ कार्यवाही करें साथ ही सभी अधिकारियों खंड विकास अधिकारी ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी आज से अपने कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं बाढ़ को देखते हुए अधिकारियों को भी क्षेत्र में भ्रमणशील बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भी भेजा गया है ।किसी भी नागरिक को बाढ़ में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना आने पाए कल से सभी बाढ़ चौकियों का भी निरीक्षण किया जाएगा। जो कर्मचारी अनुपस्थित होंगे उनके खिलाफ कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों ,जिलाधिकारी को सूचित किया जाएगा।
रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव