सगड़ी।
रात्री घर जाते समय अजमतगढ़ घोसी मार्ग पर तीन गोली मारी।
अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर पुलिस जांच में जुटी।
सगड़ी/आजमगढ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ निवासी वार्ड नंबर 5 मुकुंद नगर रमेश चतुर्वेदी पुत्र स्वर्गीय सुरेमन चतुर्वेदी सभासद उम्र लगभग 28 साल को शनिवार की रात्रि बाइक से घर जाते समय लगभग 9:30 बजे रात्रि जीयनपुर---घोसी मार्ग पर लक्ष्मी कूप के समय पीछे से पीछा कर रहे बदमाशों ने अचानक फायर झोंक दिया जिसमें वह बाल बाल बच गए।सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल में जुटी और मौके पर से रमेश चतुर्वेदी ने जमीन से कारतूस के एक जिंदा एव एक खाली कारतूस उठाकर पुलिस को सौंपा।
जिससे पुलिस सकते में आ गई और तत्काल जांच में जुट गई। इसके पूर्व भी 2013 में रमेश चतुर्वेदी के ऊपर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया था तब भी वह बाल बाल बच गए थे पर जांच में मामला फर्जी निकला था। रात्रि में हुई इस घटना से जहां सभासद रमेश चतुर्वेदी काफी दहशत और भयभीत हैं वही पुलिस घटना को जांच में तो लगी हुई है पर संदिग्ध मांन रही है ।जीयनपुर कोतवाल देवानंद रजक ने बताया कि तहरीर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पड़ी है जिसकी जांच की जा रही है पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
रिपोर्ट: वीर सिंह