कवरेज डेस्क: फूलपुर थाना क्षेत्र के नेमत नगर में स्थित स्कूल की बाउंड्री फांद कर अज्ञात चोरों ने लगभल पचास हजार रुपये का सामना उठा कर ले गए।
जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा फूलपुर निवासी मोहम्मद आरिफ फूलपुर थाना क्षेत्र के नेमत नगर में इक़रा पब्लिक स्कूल के नाम से स्कूल चला रहे हैं स्कूल के प्रबंधक आरिफ मंगलवार की सुबह स्कूल आय तो देखा कि अज्ञात चोरों ने घुस कर सभी कक्षाओं का ताला तोड़ा और वहां रखा इन्वर्टर, बड़ी बैट्री व स्कीनर जिसकी कीमत लगभग पचास हजार रुपये थी उठा ले गए। चोरी के सम्बन्ध में प्रबंधक ने फूलपुर कोतवाली में तहरीर दी पुलिस ने तहरीर को लेकर चोरी के मामले में जांच कर रही है ।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर