Breaking News

उपजिलाधिकारी के अथक प्रयास से बाढ़ पीड़ीतों को राहत।

आज़मगढ़।

सगड़ी,

उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव के प्रयास से बाढ़ पीड़ीतों में कई बार राहत सामग्री बाँटी गयी।मंगलवार.को बाढ़ प्रभावित सेमरी और पहाड़पुर गांव में राहत पैकेट का वितरण उन्होनें स्वयं किया ।इसके पूर्व कई बार अपने मातहतों.से राहत सामग्री बँटवा चुके है।

 सेमरी के 37 और पहाड़पुर के 14 परिवारों को वितरित किया गया। इस दौरान लेखपाल व गांव के प्रधान और कोटेदार मौजूद रहे। आटा ,चावल ,दाल ,नमक तेल ,मोमबत्ती ,माचिस, मसाले व अन्य जरुरी सामानों का वितरण किया गया।राहत सामग्री रामजीत, लालजी, विनय, सिधारी ,कतवारू, कुलदीप, जीवत ,बिंदी ,पारस ,श्री कृष्ण, शंकर ,सुरेंद्र ,अनिल, रंगीलाल, जगलाल ,रामबली ,विनय आदि सहित सभी लोगों में वितरण हुआ।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तहसीलकर्मी पूरी निष्ठा से लगे हुए है।प्रतिदिन अन्य विभागों की समीक्षा व ड्यूटी पर लगें लोगों पर नजर रखी जा रही है।किसी को भी समस्या पर तत्काल प्रभावी मदद दी जा रही है।हर गाँव में नाव की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गयी है।

रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव

और नया पुराने