Breaking News

भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सिद्धू का फूंका पुतला, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, इंस्पेक्टर निलंबित।

लखनऊ।

दो दर्जन भाजपाई चोटिल, चार आईसीयू में भर्ती, इंस्पेक्टर आनंद शाही लाइन हाजिर।

पाक सेना प्रमुख से गले मिलने के विरोध में सिद्धू का पुतला फूंकने पहुंचे थे कार्यकर्ता।

नवजोत सिंह सिद्धू ने देश के शहीद सैनिकों का अपमान किया है: सुभाष यदुवंश (प्रदेश अध्यक्ष)

कवरेज डेस्क लखनऊ : पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ देश वासियों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है, पाकिस्तान के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान की शपथ ग्रहण में शामिल होने गए पाकिस्तान के आर्मी चीफ से गले मिलने से देशवासी आहत है। जगह-जगह नवजोत सिंह सिद्धू के पुतला फूंके जा रहे है। वहीं, मंगलवार को लखनऊ के अमीनाबाद चौराहे पर सिद्धू का पुतला फूंकने के दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा कि- सिद्धू ने देश के शहीद सैनिकों का अपमान किया है।

 और कांग्रेस पार्टी के पाकिस्तान के प्रति लगाव को एक बार फिर दिखाया है, उन्हें देश के सेनिको के बलिदान का कोई मोल नहीं है। प्रदेश मंत्री पुरुषार्थ सिंह ने बताया कहा कि सिद्धू ने ये हरकत राहुल गांधी की अनुमति से की है, राहुल गांधी जवाब दें कि उनका पाकिस्तान प्रेम कब तक चलता रहेगा, मौके पर प्रदेश महामंत्री हरश्वर्धन, उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर पुतला फूंका, जिससे वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई जिस पर पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

 लाठीचार्ज में लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं को चोटें आईं हैं। इनमें से चार को गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें सिविल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। आरोप है कि पुलिस ने भाजपा कार्यालय के अंदर तक कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। घटना से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गुस्सा है। कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक व नीरज सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए सिविल अस्पताल भी पहुंचे। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने इंस्पेक्टर हजरतगंज आनंद शाही को लाइन हाजिर कर दिया है।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश का कहना था कि- पार्टी द्वारा सिद्धू का पुतला फूंकने का कार्यक्रम कई जिलों में किया जा रहा था, कहीं भी कोई विरोध नहीं किया गया, सिर्फ हजरतगंज पुलिस को ही आपत्ति थी, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोग प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के नेतृत्व में लड़ाई लड़ने को हमेशा तैयार हैं।

रिपोर्ट: ब्यूरो लखनऊ





और नया पुराने