Breaking News

बारिश ने छीना आशियाना, अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर।

आज़मगढ़। 

 सगड़ी। 

 कवरेज डेस्क: सगड़ी तहसील के मुस्लिमपुर गावँ में बारिश के कारण गांव में एक गरीब परिवार कच्चा मकान गिरने के बाद खुले आसमान के नीचे आ गया है। मकान के मलबे में दबकर परिवार का सारा घरेलू सामान भी नष्ट हो गया है।

 जिससे परिवार के सामने खाने से लेकर रहने का भी भारी संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार हरिहर यादव पुत्र रामकेवल यादव अपनी पत्नी रुमाली देवी और अपने तीन बच्चों के साथ रह रहा था, तथा गरीबी में अपना किसी तरह से गुजर बसर कर रहा था। आज सुबह हुई बारीश में पूरी तरह से कच्चा मकान गिर गया मकान में रह रहे बच्चे घर के बाहर निकल गए और बाल बाल बच गए। पीडि़त ने बताया कि- बारिश के कारण मकान भरभराकर नीचे आ गिरा, जिसमें परिवार तो बाल-बाल बच गया लेकिन मकान के मलबे में उसका सारा खाने पीने व इस्तेमाल करने का सामान चारपाई कपड़े आदि सब दब गया। जिससे परिवार के सामने खाने पीने से लेकर रहने की तक की भारी परेशानी खडी हो गई है। इसे लेकर पीडि़त परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है और गरीब होने के कारण बिना मकान के बाहर रहने को मजबूर हो गया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से गरीब परिवार की आर्थिक मद्द करने की मांग की है।

 रिपोर्ट: वीर सिंह

और नया पुराने