आज़मगढ़।
सगड़ी।
महुला गढ़वाल बांध का लिया जायजा।
बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, दिया मदद का दिया आश्वासन।
बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के प्रति गम्भीर हूँ, हर सम्भव मदद का रहेगा प्रयास-सन्तोष सिंह "टीपू"
कवरेज डेस्क: सगड़ी तहसील के महुला गढ़वल बांध का दौरा कर आज बसपा नेता संतोष सिंह"टीपू ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लिया। बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और मदद का आश्वासन भी दिया।
बताते चलें महुला गढ़वाल घाघरा नदी के किनारे पर एक 42 किलोमीटर का बड़ा बांध है, जिससे जुलाई 2008 में आयी भयंकर बाढ़ से बांध के दूसरी ओर बसे सैकड़ों गांव ( लगभग 135 )जलमग्न हो गये तथा मकान ढह गये थे।
स्थिति यह है कि आज भी सैकड़ों गांव हर वर्ष बाढ़ की त्रादसी छेलते हैं। दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि- सवा लाख की आबादी वाले इस बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लोंगो की समस्याओं के प्रति गम्भीर हूँ, समस्याओं के निस्तारण के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता करूँगा, हर सम्भव मदद का मेरा प्रयास रहेगा। इस दौरे में उनके साथ प्रमुख रूप से तहसीम प्रधान, रामबृक्ष गौतम, राजू मिश्रा, सुबास यादव, विजयी राय, रमेश कुमार, नागेन्द्र यादव (प्रतिनिधि) आदि लोग साथ रहे।
रिपोर्ट: वीर सिंह