आज़मगढ़।
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदवा ओहदपुर गाँव मे बारिश के पानी से रोड व तालाब एक हुआ है जहाँ से लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं ।
गाँव के लोगों ने मजबूर होकर बस्ती बाजार से चंदवा ओहदपुर गांव में जाने वाले सड़क पर ही धान की रोपाई कर दी। पूछने पर ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नाली की व्यवस्था न होने के कारण हमेसा सड़क पर गंदे पानी का जमाव रहता है और बारिस के समय मे आस पास गांवों का पानी हमारे गांव के बीच एक गड्ढे में इकट्ठा होता है जिससे गड्ढे की सारी गंदगी रोड पर व घरो में बहने लगती है और इसी पानी के कारण गांव के रहने वाले बिरेंजन यादव,अरुण यादव, जगदीश का घर भी गिर गया। जिसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान इसरार अहमद की गई तो उन्होंने कहा कि वर्षा बन्द हो जाने के बाद पानी निकासी की व्यवस्था जल्द से जल्द ठीक कर दी जाएगी । वहीं हमारे गांव में करीब 9 वर्षो से एक भी कोई विकास कार्य नहीं हुआ है ।वही प्रधान की जांच कराने व गांव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने लेखपाल, तहसीलदार, व एस डीएम से भी शिकायत की पर अभी तक किसी ने भी चँदवा ओहदपुर गांव की सुधि नही ली। सड़क पर धान की रोपाई करने में रामसूरत यादव, अरुण यादव , दलसिंगार, बिरजन, कालिका, रामबचन, नरेन्द्र आदि लोग मौजूद थे।

मोहम्मद यासिर सरायमीर