आज़मगढ़।
सरायमीर। स्थानीय थाना में लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के सरायमीर थाना क्षेत्र के आसाड़ा निवासनिय एक महिला ने थाना सरायमीर में तहरीर दी कि उसका पड़ोसी विनोद नामक युवक ने उसकी 20 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जब मैं उस युवक के घर शिकायत करने और बेटी के सम्बंध में पूछने गई तो उसके परिवार के लोग मारपीट करने पर अमादा हो गए । पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का उपर्युक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है
मोहम्मद यासिर सरायमीर