आज़मगढ़
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
बाढ़ पूर्व तैयारी पर विभागीय अधिकारियों से की चर्चा।
सगड़ी।
सगड़ी महुला गढवल बांध पर जिलाधिकारी नागेंद्र सिंह ने सहदेव गंज, कुडाई, हैदराबाद, शिवपुर, इस्माइलपुर, हाजीपुर, गागेपुर महुला बंधे पर बाढ़ चौकियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से चर्चा की
सहदेवगंज में हाजिरी रजिस्टर कई मिलने पर कानूनगो राजनाथ एडीएम एफआर ने फटकार लगाते हुए कहा एक रजिस्टर बनाओ ।
महुला गढवल बांध और घाघरा नदी के बीच में 42 ग्राम पंचायतें हैं। महाराजगंज में 16 हरैया में 24 अजमतगढ में 2 ग्राम पंचायत है।
जिलाधिकारी आजमगढ़ ने लेखपाल कानूनगो सिगरेटरी ग्राम प्रधान सप्लाई इंस्पेक्टर कोटेदार के साथ बैठक किया और कहा कि एक फॉर्मेट बाढ़ पूर्व तैयार करें।
कितने लोग घर को छोड़ सकते हैं। कितनी ऐसी महिलाएं गर्भवती हैं और दूध मुहे बच्चे जिन्हें बाढ़ पूर्व स्थापित किया जाए। अंतोदय कार्ड धारक जो वृद्ध विकलांग अनाथ हो बाहर निकाला जा सके। अगस्त के पूर्व इनका राशन वितरण कर दिया जाए। जानवर कितने हैं। जो बाहर विस्थापित किए जा सकते हैं। नावें कितनी है। गोताखोर कितने लोग है। सब की सूची तैयार हो। पशुओं में टीकाकरण हो बंधे के दोनों फेज पशु का टीकाकरण कराया जाय।चिकित्सा की बड़ी आवश्यकता है। cgpsc पर एंटी रैबीज, कुत्ते कि सूई, और सर्प की सूई की पूरी व्यवस्था हो। यह तत्काल हो।
गांव में युवक मंडल युवा मंच मोर्चा आदि की बैठक करें।
घर गिराई मुख्यमंत्री आवास योजना में तत्काल उपलब्ध कराएं। दैवी आपदा की पूरी व्यवस्था हो पशुओं के चारे की व्यवस्था कि जाये ।
ग्रामीणों ने शिकायत किया कि 15 नाव चलाई गई। परंतु चार से पांच नाव का ही पैसा मिला।
अधिशासी अभियंता दीपक कुमार राय, सहायक अभियंता के के श्रीवास्तव ,विजय कुमार, एडीएम गुरु प्रसाद गुप्ता ,डीएस ओ देवमणि शुक्ला, पूर्ति निरीक्षक सगडी वीरेंद्र यादव, सीएमडीसी ओ डाक्टर ऐ के मिश्रा,एसडीएम रावेद्र सिंह,तहसीलदार अरबिद सिंह, क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पान्डेय, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह, कोटेदार ,सचिव ,प्रधान व बाढ प्रभावित ग्रामीण उपस्थित रहे।

