Breaking News

सर्पदंश से 53 वर्षीय एक वृद्ध की मौत।

मऊ

मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के मोहल्ला बरईपुर में प्रातः सर्पदंश से 53 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार प्रत्येक दिन की भांति 53 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र सुदर्शन मौर्य जो रविवार को प्रातः चारपाई से सोकर ज्यो ही उठा की चारपाई के नीचे बैठा हुआ विषैले सर्प ने उसे डस लिया।परिजन उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे कि उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्र आशीष एवं अमित को छोड़ गया है। वह सब अपना जीवन यापन कैसे करेगें यह तो बडी बात है।

 रिपोर्टर सूर्य प्रताप

और नया पुराने