Breaking News

दो दीनो के भीतर चोरी का खुलासा कर पुलिस ने चोरो को दिया मुहतोड जवाब।

मऊ।

दो दीनो के भीतर चोरी का खुलासा कर पुलिस ने चोरो को दिया मुहतोड जवाब 10 लाख का माल बरामद 5 अन्तरजनपदीय शातिर चोर गिरफतार।

 मऊ - मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली से 100 मीटर की दूरी पर राजेश यादव पुत्र इंन्द्रभान यादव की बैट्री की दुकान मे 12 जुलाई को हुई लगभग 5 लाख की चोरी का पुलिस ने कीया पर्दाफाश।। पुलिस ने चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुए चोरो की चुनौती को स्वीकार करते हुए घटना के दो दिनो के भीतर ही इस चोरी का खुलासा कीया साथ साथ अन्य कई चोरियो का खुलासा करते हुए लगभग 11 लाख रू0 का माल व पिकअप वाहन व नगद 42 हजार रू0 के साथ 5 अन्तरजनपदीय शातिर चोरो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
चेयरमैन शकील अहमद ने इस चोरी का खुलासा करने वाली टीम के साथ साथ पुलिस अधीक्षक को माला पहनाकर बधाई दिया।
कोतवाली परिसर मे पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि मेरे द्वारा इस चोरी का खुलासा करने के लिए उपपुलिस अधीक्षक राजकुमार यादव के नेत्तृव मे एक टीम का गठन किया गया जो अपने काम मे लग गई। और सुरागरसी के आधार पर 14 जुलाई रविवार को करहां, जहानागंज मोड पर से कहीं भागने की फिराक मे चोर खडे थे कि पुलिस ने इन सभी चोरो को चारो तरफ से घेर कर पकड लिया। पकडे गये चोरो ने अपना नाम प्यारेलाल प्रजापति पुत्र लालचन्द निवासी मीरपुर ओरसन थाना बहरियाबाद, चन्द्रमणि यादव पुत्र शोभनाथ यादव निवासी कम्हरिया थाना तरवां, अभिषेक यादव पुत्र रामध्यान यादव निवासी भगवानपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ तथा मु0 मुख्तार पुत्र मु0 जाकिर निवासी ग्राम बथुआ थाना मुसई घरारी जिला समस्तीपुर बिहार व पूजा पत्नी प्यारेलाल बताया। इन चोरो को पुलिस कोतवाली लाई और कडाई से पुछ ताछ किया इन शातिर चोरो ने बैट्री की दुकान मे हुई चोरी के सारे सामान व 31 मई को चिरैयाकोट टायर की चोरी,1जुलाई को चक्रपानपुर मे 89 बोरा चीनी, 2 जुलाई को जहानागंज तथा कासिमाबाद बाजार के पेट्रोल के सामने से टायर चोरी, 26 जून कासिमाबाद रोड से सुनार की दुकान ताला तोडकर जेवरात चुराने व 4 जुलाई को सठियांव बाजार से चावल दाल आदि चोरी करने की बात बताई। उसके बाद पुलिस ने इन चोरो की निशानदेही पर मौके पर जाकर जहां जहां पर इन चोरो ने चोरी के सामानो को रक्खा था सभी के माल बरामद कराया। इस प्रकार कस्बे के चोरी के साथ 7 अन्य चोरियो का भी खुलासा हुआ और माल बरामद हुए जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रू0 बताई गई। तथा एक अपाची बाइक भी बरामद की गई जिससे गिरोह का सरगना प्यारेलाल प्रजापति  रैंकिंग करता था। जिस पिकअप गाडी से ये शातिर चोर चोरी की घटना को इसी वाहन से अंजाम देते थे और सामान को लादकर लेकर जाते थे वो भी बरामद कर ली गई है। इसके अलावा इनके पास से बैट्री इन्वरटर, मोबाइल, लाकेट, झुमका, रिंग, पायल, बिछिया, खाली सिलेन्डर, इलेक्ट्रानिक  थर्माकोल पत्तल सहित बहुत से सामान के साथ साथ 40 हजार 520 रू0 नगद इन चोरो के पास से व निशानदेही पर बरामद किये गये। ये शातिर चोरो के विरूद्व 12 मुकदमे कई जनपदो मे पहले से दर्ज है। इस समय कुल 20 मुकदमे दर्ज हो चुके है। इन शातिर चोरो को गिरफ्तार करने मे कोतवाल चन्द्रभाष्कर द्विवेदी, एसएसआई भगत सिंह, दरोगा अजय त्रिपाठी, का0 शिवकुमार तिवारी, विन्द्रेश कुमार, का0 रामशकल यादव, का0 जितेन्द्र कुमार का0 रणजीत यादव, स्वाट टीम के कोतवाल अविनाश कुमार सिंह , दरोगा अमित मिश्रा, दिवान जवाहरलाल सरोज, का0 सर्वेश यादव, का0 अवधेश कुमार, का0 अजय कुमार यादव, का0 सुशील यादव, का0 अनिल यादव, का0 रितेश राय तथा सर्विलांस टीम के का0 विवेक सिंह, का0 संजय सिंह, का0 अखिलेश वर्मा के साथ महिला थाना कोतवाल, अनीता सिंह, का0 पुष्पा सरोज, का0 स्वेता भारती, का0 किर्तिमय आदि लोग शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अनुराय आर्य ने इन शातिर चोरो को गिरफतार करने वाली पुरी टीम को 20 हजार रू0 का इनाम के साथ साथ सभी को प्रशस्तिपत्र देने के साथ साथ इन्हे प्रमोशन देने के लिए पत्र लिखने की बात कही। इन शातिर चोरो को पकडने वाली टीम का नेत्तृव कर रहे उपपुलिस अधीक्षक राजकुमार यादव को बेस्ट आफिसर आफ द जनपद का सम्मान देकर प्रशस्तिपत्र दिया। 
चेयरमैन शकील अहमद ने पुलिस अधीक्षक, कोतवाल व स्वाट टीम निरीक्षक को माला पहनाकर सम्मान्नित किया। इस घटना का पर्दाफाश कर राजेश यादव की बैट्री की दुकान से चोरी गये शत प्रतिशत चोरी के सामानो को बरामद करने पर पुलिस टीम को इनाम देना चाहा तो पुलिस अधीक्षक ने कहा उसका आप कोई कोतवाली मे निर्माण कार्य करा दो।  जिसपर राजेश ने उसे स्वीकार करते हुए हामी भर ली  
इस चोरी की घटना का पर्दाफाश होने पर आमजन मानस मे पुलिस विभाग को बधाई दिया व कोतवाली मे पहुचकर सैकडो लोगो ने चोरो को पहचाना व बरामद माल को देखा । कोतवाल चन्द्रभाष्कर द्विवेदी ने जिस साहस से 48 घण्टे मे भीषण चोरी का पर्दाफाश किया उनके प्रति जनमानस मे काफी खुशी माहौल है। और उन्हे लोग बधाई भी दे रहे है। 

रिपोर्टर सूर्य प्रताप

और नया पुराने